spot_img

बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने शराब के नशे में खाई नींद की गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना के बीच सुर्खियों में आने वाले ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने गुरुवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में नींद की गोलियां खा कर आत्महत्या की कोशिश की है। कांता प्रसाद मालवीय नगर इलाके में रहते है। कांता प्रसाद को देर रात में ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी बाबा कांता प्रसाद खतरे से बाहर हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को इस बारे में अस्पताल से ही जानकारी ली।

Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

DSP ने बयान दिया

दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने बयान दिया है कि 80 साल के कांता प्रसाद को देर रात सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांता प्रसाद ने शराब पी थी और नींद की गोलियां खा ली थीं। कांता प्रसाद के बेटे का बयान ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

कांता यूट्यूबर गौरव वासन से हाल में ही मूलाकात की थी

अभी कुछ वक्त पहले ही यूट्यूबर गौरव वासन एक बार फिर कांता प्रसाद से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे और बाबा से अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर लिए थे. दरअसल, गौरव पर लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा का ढाबा पर जाना बंद कर दिया था, जिसके बाद कांता प्रसाद ने माफी भी मांगी थी।

Read More :हाथ से काम छिना… गुस्साये लोग सड़क पर उतरे, देखें कैसे छलका गरीबों का दर्द (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...