गैंगस्टर कालू लामा के नाम पर गुंडई करने वाले का क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मारे गये गैंगस्टर कालू लामा के नाम पर जमीन कारोबारी अजय कुमार सिंह से बतौर रंगदारी 10 लाख रुपये की डिमांड करने वाले तीन बदमाशों को धर दबोचा गया है। रांची के सिटी एसपी अशुंमान कुमार ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अजय कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह एवं दीपक कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू शिवपुरम रोड नंबर एक में रहनेवाले अजय कुमार सिंह को कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने अजय से कहा कि वह मारे गये गैंगस्टर कालू लामा का भाई बोल रहा है। उसने डिमांड करते हुये धमकी दी कि अगर उसे पैसा नहीं मिला तो सबसे पहले उसके बेटा-बेटी को मार दिया जायेगा। उसके बाद उसे भी जान से मार दिया जायेगा। अजय को दो दफा फोन किया गया था।

धमकी से डरे सहमे अजय कुमार सिंह ने बीते 26 जुलाई को बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने इसे काफी गंभीरता से लिया। सिटी एसपी और सदर डीएसपी की देखरेख में एक स्पेशल टीम का गठन किया। वहीं कालू लामा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले को खोज निकालने को कहा। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से रोहतास में रहनेवाले अजय कुमार को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में लालपुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है। अमर के इकबालिया बयान के आधार पर उसके दो साथियों को भी धर लिया गया। मनोरंजन बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है, वहीं दीपक हरिहर सिंह रोड बरियातू में रहता है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गेंदा सिंह, राशिद अंसारी और अली खान पर लगा CCA… देखें

इसे भी पढ़ें : वर्चस्व और प्रतिशोध की आग में जल गया टिंकू, SSP ने खोले राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलर को मारी गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो लालू यादव को सिंगापुर में इलाज कराने की मिली मंजूरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...