PALAMU : पलामू में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ के जमुने शिव मंदिर के पास गुरुवार की सुबह हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान 35 साल की बसंती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बसंती देवी स्कूटी से अपने बच्चे को जुमना स्थित गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल छोड़ने गई थीं। बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं कि रास्ते में हाइवा ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
तीन घंटे तक लगा रहा जाम
महिला की मौत के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हाइवा को पकड़ लिया। इसके बाद रोड जाम कर दिया। तीन घंटे तक जाम रहा। डालटनगंज सदर बीडीओ और थानेदार पहुंचे। सरकारी प्रावधानाओं के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।
इसे भी पढ़ें : अब Chemical से नपुंसक बनाए जाएंगे रेपिस्ट, इस देश के राष्ट्रपति का ऐलान
इसे भी पढ़ें : अजब गजब: जिसे कभी देखा नहीं, वह कर सकता है धरती पर हमला….
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन में लगा पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा, मुखिया प्रत्याशी अरेस्ट… देखें वायरल वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन 6 लोगों का सबकुछ खाक हो गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : स्कूलों में ब्लास्ट पर ब्लास्ट, 25 बच्चों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : Class में अचानक चला Adult video, जानें फिर क्या हुआ










