Kohramlive : रात के सन्नाटे में जब मन नींद की बाहों में सिमटता है, तभी सपनों का एक अलग संसार खुलता है, रंगों, भावनाओं और संकेतों से भरा हुआ। कभी ये सपने डर की परछाइयों में डुबो देते हैं, तो कभी मन को ऐसी अनकही खुशी से भर देते हैं कि जागते ही होंठों पर मुस्कान तैर जाती है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपना एक संदेश होता है, जो ब्रह्मांड हमें चुपचाप सुनाता है। आइये जानते हैं कि अगर आपने सपने में शादी, बारात या डांस देखा है, तो उसका क्या मतलब होता है…
अगर आपने सपने में खुद को शादी की तैयारी करते देखा, जैसे सजावट, हल्दी, मेहंदी या मंडप तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता। यह संकेत है कि आने वाले दिनों में आपको किसी कठिनाई, हानि या असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि किसी काम में रुकावट आये या धन फंसे। (इसलिए आने वाले समय में धैर्य और सावधानी जरूरी है।)
सपने में शादी का जोड़ा देखना
अगर आपने किसी को शादी के जोड़े में देखा, चाहे खुद को या किसी और को तो यह अत्यंत शुभ संकेत है।
इसका मतलब है कि आपके जीवन में अचानक धनलाभ या सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे, और सम्मान में वृद्धि होगी। अगर सपने में आपने किसी रिश्तेदार या मित्र की बारात देखी, घोड़ों, बैंड-बाजे और शहनाई के साथ, तो यह मनोकामना पूर्ति का संकेत है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है या ऐसा अवसर मिल सकता है जिससे मान-सम्मान और खुशहाली दोनों बढ़ेंगे।
सपने में डांस करना या देखना
अगर आपने खुद को या किसी और को नाचते देखा तो समझिए किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है! यह सपना बताता है कि कोई शुभ समाचार आने वाला है या कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। यह सपना मन के हल्केपन और जीवन में नई उमंग का प्रतीक है।






