Dhanbad : बीती देर रात कोलियरी में जमकर लुटपाट हुई। हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाया गया। विरोध करने पर मौके पर तैनात गार्ड को भी मारा पीटा गया। घटना के बाद से कर्मियों में भय का माहौल है। वहीं आक्रोशित कर्मी रात की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के मुक्कमल इंतजाम कराने की मांग पर अड़े थे। यह मामला धनबाद के BCCL के 6 नंबर पुटकी कोलियरी का है।
घटना के बारे में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बीती देर रात 25 से 30 की संख्या में हथियारों से लेस अज्ञात बदमाश यहां आ धमके। पहले गार्डों से मारपीट की। इसके बाद हथियार के दम पर उन्होंने सभी कर्मियों को बंधक बनाया। सबके मोबाइल छीन लिए। फिर एक साथ सबको एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद स्टोर रूम में घुसकर जमकर लूटपाट की। अपने साथ केबल और कई सामान लूटकर फरार हो गये। वह अपने साथ लाखों की संपत्ति ले गये। सुबह जब दूसरी शिफ्ट के कर्मी आए तो जानकारी प्रबंधन को दी गई। कर्मी प्रबंधन से अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अड़े रहे। मौके पर परियोजना पदाधिकारी जीके सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आक्रोशित कर्मियों को शांत करा उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : कार का अचानक टायर फटा और…. देखने वालों की कांपी रूह
इसे भी पढ़ें :राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं : CM
इसे भी पढ़ें :IED बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड धराया…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़ें दाम
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी पर गिरी गाज, हुई सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :महंगाई की मार, इतने रुपये महंगा हुआ दूध… देखे
इसे भी पढ़ें :पलामू में चार बच्चों की मां का क्या हुआ हाल… देखें















