Khunti : इंश्योरेंस के 20 लाख रुपये गटकने और प्रेमी को पाने की चाह में मरियम सुरीन कातिल बन गई। 6 बच्चों की मां मरियम अपने पति बासिल सुरीन का मर्डर कर उसकी डेड बॉडी को ठिकाने लगा दी। इस कुकर्म में मरियम का साथ उसके प्रेमी सिमोन आईंद मे दिया। महत्वकांक्षा और वासना की आग में धधकती मरियम को अपने 6 बच्चों का ख्याल भी नहीं आया। सबसे बड़े बेटे की शादी हो गई है। उसे नाती-पोता भी है। पुलिस ने बासिल सुरीन की हत्या के जुर्म उसकी पत्नी मरियम सुरीन और उसके आशिक सिमोन आईंद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस बात का खुलासा आज तोरपा के DSP ओम प्रकाश तिवारी ने किया। DSP ने बताया कि बीते बुधवार को रनिया-सोदे रोड पर गोपला पुल के पास खून से लथपथ हालत में बासिल सुरीन की लाश मिली थी। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस कातिल तक पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें : 37 IAS-26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें










