फर्जी ACB अफसरों का पुलिस ने क्या किया हाल… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह चार सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटो खुर्द गांव में चार बदमाशों ने खुद को एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताकर दुकानदारों से वसूली की कोशिश की, मगर ग्रामीणों की सूझबूझ से यह नकाबपोश गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

मंगलवार की शाम चार युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर गांव पहुंचे। फॉर्मल कपड़े, नकली ID कार्ड और पैरों में पुलिस के लाल जूते पहने हुये थे। खुद को ACB पदाधिकारी बताते हुये दो मेडिकल दुकानों में “छापेमारी” शुरू कर दी। दुकानदारों से लाइसेंस जांच के नाम पर 10-10 हजार रुपये की मांग की। ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने तुरंत वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। कटकमसांडी थाना की टीम मौके पर पहुंची और चारों को धर दबोचा। इनके पास से स्कॉर्पियो वाहन, नकली ACB बोर्ड, चार पहचान पत्र, पुलिस के जूते, नकली मुहर 2500 रुपये नकद रुपये मिले। हजारीबाग के एडिशनल एसपी अमित कुमार ने कहा कि रोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस तरह की ठगी करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इसी तरीके से दुकानदारों को ठगते आ रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...