spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खबरीलाल ने एक फूंक क्‍या मारी, पुलिस ने PLFI के मोस्‍ट वांटेड का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti (Gaurav Kashyap) : खूंटी पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को धर दबोचा है। इनमें संगठन का सक्रिय सदस्य विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा, कुलेन कोनगाड़ी और एक नाबालिग शामिल है। विश्राम कोनगाड़ी कई कांडों में वांटेड था। पुलिस कई दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। बीते शनिवार को खबरीलाल ने खूंटी एसपी आशुतोष शेखर तक यह सूचना पहुंचाई कि मोस्ट वांटेड विश्राम कोनगाड़ी अपने साथियों के साथ रनिया थाना क्षेत्र के रंगरोड़ी गांव में इकट्ठा हुआ है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से ली गई और तुरंत एक टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेज दिया। टीम ने तीन लोगों को धर दबोचा। उनके पास से .303 की दो जिन्दा गोलियां, पीएलएफआई का पर्चा और चंदे की रसीद, एक मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त किया गया। गिरफ्तार उग्रवादी विश्राम कोनगाड़ी ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह संगठन का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए वहां आया था। यहां याद दिला दें कि विश्राम के खिलाफ तोरपा, रनिया और बानो थाना में 7 संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं कुलेन कोनगाड़ी के खिलाफ तोरपा और रनिया थाना में 5 मामले दर्ज हैं।
तीनों उग्रवादियों को धर दबोचने में एसआई पंकज कुमार, निशांत केरकेट्टा, जीतेंद्र कुमार यादव और संदीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Read More :BREAKING: Virat ने छोड़ी TEST TEAM की कप्तानी, ट्वीट कर कहा…

Read More :गिरफ्तार माओवादी ने मुंह खोला और पुलिस ने क्‍या कर डाला, देखें

Read More :UP Election: इन-इन सीटों पर RLD के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव

Read More :बाईपास के किनारे खेला रहे थे जुआ, पुलिस पहुंची और हो गया…

Read More :पिकअप वैन चोरी करने वालों का क्‍या हुआ, देखें

Read More :झारखंड में फिर बढ़ी Corona की पाबंदियां, जानिये इस बार की गाइडलाइन्स

Read More :BPSC ने निकाली नए साल की पहली वैकेंसी, इन पदों पर होगी बंपर बहाली… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...