spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हीरो एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी के भ्रमण को ले क्या बोल गये सीएम हेमंत… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है। इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा। इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा। मौका था हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अनावरण का। यह चैंपियनशिप आगामी तीन अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। सीएम ने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव-गांव में हॉकी बसती है। यहां के बच्चे-बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है। ऐसा लगता कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

भारत पहली बार कर रहा मेजबानी

यहां याद दिला दें कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है। भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत  ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में CAF कैंप में अंधाधुंध फा’यरिंग, चौंक गये अफसर…

इसे भी पढ़ें : ते’जधार ह’थियार से वा’र कर महिला को उतारा मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें :

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...