Kohramlive desk: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती के साथ अपनी शानदार अदाकारी के लिए भी पहचानी जाती है। बता दें कि 16 साल में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली आलिया आज बड़ी अभिनेत्रियों की गिनती में आती है। उन्होंने बहुत कम समय में ही लोगों के बीच में बड़ी लोकप्रियता बना ली है। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
इस बीच हाल ही में उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। जिसमें आलिया की हरकत देख लोग उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया ने पीच कलर का डीप नेक अनारकली सूट कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप कर रखा है। पोनी टेल और स्टेटमेंट ईयरिंग्स उनके लुक को पूरा कर रही हैं। उनका अंदाज घायल कर देने वाला है। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जब आलिया पैन इंडिया फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रमोशन के लिए टीवी के फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थी। जहां उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर भी मौजूद थे। वहीं, फिल्म ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने भी उन्हें ज्वाइन किया था। जिसमें वे हद से ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह किस तरह से अचानक अपने दुपट्टे को अपने हाथ से नीचे सरका देती है। उनकी ये हरकत लोगों को काफी अजीब लग रही हैं कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं।
आलिया भट्ट के वीडियो पर कमेंट करते हुए ट्रोलर्स ने लिखा…
उनकी इस वीडियो पर लोग मिलेजुले रिएक्शन दे रहे हैं। जहां ट्रोलर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जो दिखता है, वही बिकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्यूंकि ये स्त्री है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘टीआरपी के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।’ वहीं, आलिया के फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कमेंट किया, ‘क्योंकि वो अपनी प्रिटी नेकलाइन फ्लॉन्ट करना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की खतरे में जान…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पंचायत चुनाव को हरी झंडी, जानिये कब होगा इलेक्शन
इसे भी पढ़ें : जिस स्टॉक की एक रुपये से भी कम थी कीमत, उसी ने बना दिया करोड़पति!, जानिए












