Palamu/Aurangabad : एक छोटी सी बात पर भयानक कांड हो गया। एक दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार और कार सवार लोगों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि कार में बैठे एक शख्स ने अपनी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर फायरिंग कर दी। यह गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक बुजुर्ग रामशरण चौहान को लग गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग की मौत से बौखलाये लोगों ने कार सवार लोगों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। उन्हें इस कदर बेरहमी से मारा-पीटा कि तीन के प्राण निकल गये। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, मारे गये लोगों के नाम अरमान अंसारी, मुजाहिद राइन एवं चमन मंसूरी हैं। वहीं बेतरह जख्मी वकील अंसारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये लोग पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैं। वहीं, मृतक बुजुर्ग महुली नबीनगर गांव के रहनेवाले थे। यह वारदात औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास हुई। घटनास्थल पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी और सतायेगी ठंड, इस दिन से मिलेगी राहत…
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : रंगदारी नहीं मिलने पर घर पर बोला धावा, फिर…
इसे भी पढ़ें : अमीर बनने की ललक में बने गुनाहगार… जानें















