छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक ही मंडप में युवक ने दो प्रेमिकाओं को अपना बना लिया
कोहराम लाइव डेस्क : ये अशिकाना दिल भी गजब होता है। कभी बेचारगी तो कभी चुनौती के रूप में कुछ-कुछ ऐसा कर गुजरता है कि सुनकर या देखकर अन्य दिलवाले भी हैरत के बाग में बाग-बाग होने लगते हैं। चौंकिए मत। कुछ ऐसी-वैसी बात नहीं बनाई जा रही है। हकीकत बयां करने की भूमिका है यह। जब कोई युवक अपनी मोहब्बत का हवाला देकर एक ही मंडप में अपनी दो प्रमिकाओं से विवाह कर ले, तो बात कुछ हटकर है कि नहीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की, जहां इस प्रकार की अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है। यहां रहने वाले एक युवक ने एक ही मंडप में अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली। युवक का नाम है चंदू। दो प्रेमिकाएं हैं सुंदरी और हसीना।
5 जनवरी को हुए विवाह समारोह में जुटे 500 मेहमान
बताया जा रहा है कि वह दोनों के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। पांच जनवरी को हुए शादी समारोह में 500 मेहमान शामिल हुए। चंदू मौर्य के इस शादी समारोह का इन्विटेशन कार्ड और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंदू का कहना है कि दोनों ही उससे प्यार करती थीं, इसलिए वह किसी एक को धोखा नहीं दे सकता था।
इसे भी पढ़ें : 3 रंगों में बदलता है ये अनोखा शिवलिंग, वैज्ञानिक भी हैं हैरान
तीन साल पहले हुई इब्दिता-ए-इश्क
प्यार की कहानी तीन साल पहले शुरू हुई थी, जब 24 वर्षीय चंदू मौर्य टोकापल इलाके में बिजली के पोल गाड़ने गया हुआ था। वहां उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने मोबाइल फोन खरीदकर बातचीत शुरू कर दी और इसी दौरान उनका शादी करने का भी प्लान बन गया। एक साल के बाद 20 वर्ष की युवती हसीना बघेल चंदू के गांव पहुंची। वहां वह अपने रिश्तेदार की शादी अटैंड करने के लिए आई हुई थी। इस बार फिर से वही हुआ, जो पहले हुआ था। हसीना ने चंदू को देखा और देखते ही उसे अपना दिल दे बैठी।
सुंदरी और हसीना दोनों की एक दूसरे से हुई पहचान
जब हसीना ने चंदू से प्यार का इजहार किया तो उसने बता दिया कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन हसीना ने टेलीफोन के जरिये रिलेशनशिप रखने की बात की। चंदू के अनुसार, हसीना और सुंदरी दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई। उन्हें मेरे साथ रिलेशनशिप रखने में कोई आपत्ति नहीं हुई। हम लोग फोन पर ही बातचीत करते थे कि इसी बीच एक दिन हसीना मेरे घर आई और रहना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें : पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…
दोनों आकर रहने लगीं चंदू के घर में
जब सुंदरी को पता चला कि हसीना चंदू के साथ घर पर रहने लगी है, तो उसने भी कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद से ही तीनों एक परिवार की तरह घर में रहने लगे। बता दें कि चंदू के घर वालों के पास दो एकड़ जमीन है, जिसपर वे खेती करते हैं। कुछ महीने बीतने के बाद, गांववालों ने चंदू से लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद ही, चंदू ने दोनों से एक साथ शादी करने का फैसला किया।
दोनों करती हैं प्यार, नहीं दे सकता धोखा
चंदू का कहना है कि लोगों के सवालों से दुखी हो गया था। मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों ही मुझे प्यार करती है। मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था। दोनों ने भी यह तय किया कि वे हमेशा मेरे साथ रहेंगी। शादी समारोह में तकरीबन 500 लोग शामिल हुए। चंदू ने बताया कि हसीना के परिवारवाले शादी समारोह में आए थे, लेकिन सुंदरी के घरवाले नहीं आए। सुंदरी का मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब उसके घरवाले भी मान जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : पति के आंगन पत्नी खुद लेकर आई अपनी सौतन, आखिर क्यों












