spot_img
spot_img

सगाई से लौट रहे थे, रास्ते में हो गया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SIMDEGA : सिमडेगा के बोलबा ब्लॉक के किलेसेरा-बरघाट गांव के तेलनबांध के पास सोमवार की देर शाम ओडिशा से आ रही एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति संजय बरला (33)  की मौत हो गई। वह रेंगारिह कोनपाला का  रहने वाला था। वही वैन चला रहा था। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी रेंगारिह कोनपाला के ही हैं। वैन सवार सभी लोग सगाई कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन के पेड़ से टकराने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया और वाहन में घुस गया।

Read More :#Education Minister रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा काटकर उसमें फंसे लोगों को निकाला

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से वैन में फंसे लोगों को गाड़ी का दरवाजा काट कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल फुलजेन्सिया बरला, जॉन बरला, सुजीत बरला, रोजलिया एक्का, एमरेंसिया बरला, टेरेसा बरला, जेरोम बरला और अरुण बरला को प्राथमिक उपचार के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बोलबा थाना में FIR दर्ज की गई है।

Read More :#Education Minister रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...