Ranchi : त्योहारों के मौसम में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए रांची पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ड्रग्स पैडलर्स को 29.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।रांची सिटी SP पारस राणा को शनिवार को सूचना मिली कि मनन विद्या स्कूल के पास कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बनी विशेष टीम ने अचानक छापेमारी कर विक्रम नायक, महेश कुशवाहा उर्फ सनोज दांगी और अमर लकड़ा को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई।
बरामद सामान
पुलिस ने तलाशी के दौरान जिन चीजों को कब्जे में लिया, उनमें शामिल हैं
ब्राउन शुगर 29.20 ग्राम (सिल्वर फॉयल और प्लास्टिक पाउच में 9 पुड़िया)
इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन – 2
स्मार्टफोन – 3
पल्सर 220 मोटरसाइकिल – 1
नकद – ₹2500
200 ग्राम का बाट – 1
चतरा से आती थी खेप
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चतरा से ब्राउन शुगर लाकर उसे पुड़िया में पैक कर रांची और रामगढ़ में बेचते थे। एक पुड़िया की कीमत ₹500 से ₹700 तक रखी जाती थी। तस्करी के लिए वे स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल करते थे। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान नशे के फैलाव को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और लगातार छापेमारी जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश हो रही है।














