spot_img
spot_img
spot_img

रोजी-रोटी के लिये परदेस गया, खाई गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के दुधपनिया गांव के रहने वाले विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना बीते 15 अक्टूबर को हुई थी, जब विजय गलती से लोकल पुलिस और अवैध शराब कारोबारियों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आ गये। विजय वहां हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे और ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनके बहनोई राम प्रसाद महतो ने मीडिया को बताया कि घटना के वक्त विजय अपने वर्कप्लेस के पास टहल रहे थे, तभी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। एक गोली उन्हें जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार को इस हादसे की जानकारी 24 अक्टूबर को दी गई।

मरने से पहले भेजा था पत्नी को वॉइस नोट

विजय ने मरने से पहले अपनी पत्नी को कोरथा भाषा में एक वॉयस नोट भेजा था। उसमें उन्होंने कहा था “गोली किसी और के लिये थी, लेकिन मुझे लग गई है, जल्दी मदद करो।” यह वॉइस नोट सुनकर परिवार पूरी तरह टूट गया। विजय अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बेटे (5 और 3 वर्ष के) और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गये हैं। झारखंड श्रम विभाग की अधिकारी शिखा लाकड़ा ने मीडिया को बताया कि मामले की सूचना उन्हें डुमरी विधायक जयराम महतो से मिली थी।
राज्य सरकार ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास और प्रवासी संरक्षक (रांची) से संपर्क किया है। दूतावास की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जेद्दा क्षेत्र में हुई थी और विजय का शव वर्तमान में मक्का के जुमुम स्थित लोक अभियोजन कार्यालय की हिरासत में है। जांच पूरी होने और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही शव भारत भेजा जायेगा। इस बीच विजय के परिजनों ने कहा है कि वे शव तब तक स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक कंपनी से लिखित में मुआवजे का आश्वासन नहीं मिलता। परिवार का कहना है कि कंपनी को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिये, क्योंकि कर्मचारी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...