Kohramlive : जनवरी का दूसरा सप्ताह, सर्द सुबह, धुंधली शाम और किस्मत के आसमान पर चमकते नये संकेत। 5 से 11 जनवरी 2026 के बीच धनु राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की युति, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और मंगला आदित्य योग, यानी कुछ राशियों के लिये सपनों का दरवाज़ा खटखटाने वाला हफ्ता। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि किसी को फोकस मिलेगा, किसी को संतुलन मिलेगा और किसी को जीवन की नई दिशा। आइये, जानते हैं आपका यह सप्ताह क्या संदेश लेकर आया है।
मेषः फोकस ही आपकी ताकत बनेगा। एक लक्ष्य चुनिये और उसी पर टिक जाइये। काम में जल्दबाजी नहीं, साफ योजना जरूरी है। पैसों में गैर-जरूरी खर्च हटायें। प्यार में एक सच रिश्ते को गहरा कर देगा। एंजेल संदेश: स्पष्टता ही शांत शक्ति है। लकी नंबर और रंग 9.. कार्डिनल रेड।
वृषभः नींव मजबूत करने का सप्ताह। दिनचर्या की एक छोटी उलझन सुलझाइये। घर-ऑफिस में सुकून के बदलाव करें।
रिश्तों में भरोसेमंद साथ सबसे बड़ा वादा होगा। एंजेल संदेश: जड़ों को सींचो, खिलना खुद होगा। लकी नंबर और रंग 4.. ऑलिव ग्रीन।
मिथुनः विचार बहुत हैं, दिशा एक चाहिये। कम बोलें, सटीक बोलें, यही जीत दिलायेगा। डिजिटल शोर कम करें। रिश्तों में पहले सुनें, फिर कहें। एंजेल संदेश: सटीकता से प्रतिभा चमकती है। लकी नंबर और रंग 1.. लेमन ज़ेस्ट।
कर्कः संवेदनशीलता आपकी पहचान है, बोझ नहीं। सीमाएं तय करें। पैसों में भावनाओं से नहीं, तथ्यों से फैसला लें।
सप्ताहांत में गर्म चाय या स्नान मन को सुकून देगा। एंजेल संदेश: खुद को शामिल किये बिना देखभाल अधूरी है।
लकी नंबर और रंग 7..पर्ल ग्रे।
सिंहः चमक संतुलन से आयेगी। विनम्रता आपको ऊंचाई तक ले जायेगी। पैसों में विस्तार नहीं, निखार जरूरी। प्यार में छोटे पल बड़ा असर करेंगे। एंजेल संदेश: गरिमा के साथ चमको। लकी नंबर और रंग 5.. सनफ्लावर गोल्ड।
कन्याः व्यवस्था ही आपकी ढाल है। सूचियां छोटी करें, सिस्टम मजबूत बनायें। काम और रिश्तों में साफ संवाद रखें। एंजेल संदेश: व्यवस्था से सहजता जन्म लेती है। लकी नंबर और रंग 8.. क्रीम।
तुलाः सच और संतुलन का इम्तिहान। किसी समझौते से पहले सवाल जरूर पूछें। प्यार में स्पष्टता ही सुंदरता बनेगी। एंजेल संदेश: कोमलता का मतलब अस्पष्टता नहीं। लकी नंबर और रंग 2.. रोज ब्लश।
वृश्चिकः भावनायें रास्ता दिखायेगी। ड्रामा नहीं, रणनीति अपनायें। पर्दे के पीछे किया काम रंग लायेगा। एंजेल संदेश: तीव्रता को उद्देश्य में बदलो। लकी नंबर और रंग 3..बरगंडी।
धनुः दिशा जरूरी है, रफ्तार नहीं। दो लक्ष्यों पर ध्यान दें। पैसों में वही चुनें जो सही भी लगे। एंजेल संदेश: स्वतंत्रता को ढांचे की ज़रूरत है। लकी नंबर और रंग 6..इंडिगो नाइट।
मकरः प्राथमिकताओं की छंटनी का समय। जो मूल्य जोड़े, वही रखें। घर और मन की सफाई सुकून देगी। एंजेल संदेश: अनुशासन भविष्य से प्रेम है। लकी नंबर और रंग 10… ग्रेफाइट।
कुंभः विचारों को आकार दें। योजना साझा करें, रास्ता साफ होगा। प्यार में अपनी अलग पहचान को अपनाएं। एंजेल संदेश: रास्ते को नाम दो और चल पड़ो। लकी नंबर और रंग 11..इलेक्ट्रिक टील।
मीनः हां या ना—दोनों साफ हों। रिश्तों में सुरक्षा और भरोसा जरूरी। लिखित समझौते मन को शांति देंगे। एंजेल संदेश: अपनी अंतःआवाज़ पर भरोसा रखो। लकी नंबर और रंग 12..सी-मिस्ट ब्लू।
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।






