साप्ताहिक राशिफल (29 सितंबर से 5 अक्टूबर)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सितंबर की विदाई और अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। मां दुर्गा की कृपा, दशहरा का पर्व और ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग है। यह सप्ताह आशीर्वादों से भरपूर है। महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी का पावन पर्व इस हफ्ते सुख-समृद्धि का संदेश लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध इस सप्ताह कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य कन्या, मंगल तुला, शुक्र सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इन ग्रहयोगों से नवपंचम, बुधादित्य, समसप्तक, द्विद्वादश और केंद्र जैसे शुभ राजयोग बनेंगे। परिणामस्वरूप कुछ राशियों को अचानक धनलाभ, व्यापार में बढ़ोतरी और रिश्तों में मिठास का वरदान मिल सकता है। आइये जानते हैं 12 राशियों का इस हफ्ते का राशिफल….

मेषः आत्मविश्वास और ऊर्जा आपका सबसे बड़ा हथियार होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मध्य सप्ताह में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन सप्ताहांत तक पारिवारिक आनंद और प्रेम संबंधों में रोमांच बढ़ेगा।

वृषभः योजनाबद्ध कार्य से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में संवाद पर ध्यान दें। सेहत को नजरअंदाज न करें।

मिथुनः व्यस्तता भरे सप्ताह में नये अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा करते समय सावधानी जरूरी है।

कर्कः भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय मधुर रहेगा। सप्ताहांत में यात्रा और आर्थिक लाभ का योग है।

सिंहः सप्ताह की शुरुआत चुनौतियों के साथ होगी, लेकिन आत्मविश्वास से हर परिस्थिति पर काबू पाएंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा या उत्सव का आनंद उठाएंगे। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा।

कन्याः सम्मान और सफलता आपका मनोबल बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और नई साझेदारी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में रोमांस का रंग गहरायेगा।

तुलाः आपकी कूटनीति और बोलने का तरीका इस सप्ताह आपके काम आयेगा। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। परिवार में किसी खास आयोजन की तैयारी हो सकती है। प्रेम जीवन में नई खुशियां दस्तक देंगी।

वृश्चिकः रुके हुये काम पूरे होंगे और नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा। करियर में तरक्की की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

धनुः भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अप्रत्याशित लाभ और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकरः सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता से होगी। काम के दबाव के बावजूद आप चुनौतियों को संभाल लेंगे। परिवार में मतभेद की संभावना है, संयम बनाये रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभः रचनात्मक सोच और योजनायें आपको सफलता दिलायेगी। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। खानपान पर संयम बरतें।

मीनः यह सप्ताह सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और आर्थिक लाभ की संभावना है। विद्यार्थी अपनी मेहनत का फल पायेंगे। योग और ध्यान से सेहत उत्तम रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...