spot_img

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026: इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नवंबर का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिये नई उम्मीदें और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। किसी के रुके हुये काम पूरे होंगे, तो किसी के लिये करियर और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, सेहत और आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 से 15 नवंबर 2026 के बीच ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 12 नवंबर को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे, जबकि 14 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में वक्री चाल समाप्त कर मार्गी हो जायेंगे। गुरु-केतु और मंगल-केतु की युति भी इस सप्ताह महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में आइये जानते हैं कि नवंबर का यह सप्ताह आपकी राशि के लिये क्या खास लेकर आया है।

मेष राशि: परिवार में बढ़ेगा सुख

मेष राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन मध्य सप्ताह से परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और मेहनत से निर्धारित लक्ष्य समय से पहले हासिल कर सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा करें। मंगलवार को कुत्तों को मीठी रोटी खिलायें।

वृषभ राशि: पैसों और रिश्तों में बरतें सावधानी

वृषभ राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति से अप्रत्याशित सहयोग और सुख मिल सकता है। संतान पक्ष से भी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य और उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी। अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें और विरोधियों की चाल से बचें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद से बचें। उपाय: भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और रुद्राष्टकम का पाठ करें।

मिथुन राशि: किस्मत देगी साथ, कारोबार में बढ़ेगी साख

मिथुन राशि वालों के लिये नवंबर का यह सप्ताह खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान लिये गये कुछ महत्वपूर्ण फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनके काम की सराहना होगी। कारोबार में बुद्धि और विवेक के बल पर आगे बढ़ेंगे। बाजार में आपकी साख मजबूत होगी। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च संभव है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि: नौकरी में नई जिम्मेदारी के संकेत

कर्क राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी मनपसंद वस्तु की खरीदारी से खुशी मिलेगी। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता और सरकारी पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी। खास बात यह है कि लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। किसी विशेष कार्य के लिये सम्मान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: जल्दबाजी बिगाड़ सकती है काम

सिंह राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, तो कुछ में रुकावटें आ सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में जल्दबाजी से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और गुस्से में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत और पारिवारिक संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबारियों को प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी चिंता बढ़ा सकते हैं। उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकम का पाठ करें।

कन्या राशि: मेहनत का मिलेगा फल

कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह सामान्य रहने वाला है। शुरुआत में कामकाज को लेकर भागदौड़ और मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के अनुसार सम्मान नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां बदलेंगी। अपनी बुद्धि और कौशल से आप अपनी प्रतिभा साबित कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठों की सलाह जरूर लें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ 

तुला राशि वालों के लिये नवंबर का दूसरा सप्ताह कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। आपके रुके हुये काम पूरे होंगे और घर तथा कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक मामलों में किये गये प्रयास सफल होंगे। कारोबार में विस्तार और आय के नये स्रोत बनने की संभावना है। भूमि, भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: खर्चों पर रखें नियंत्रण

वृश्चिक राशि वालों के लिये यह सप्ताह भागदौड़ और खर्चों से भरा रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कार्यों को कल पर टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। लालच में आकर कोई फैसला न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। मेहनत के बल पर बचत बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि: बड़ी डील के योग, विवाह की बात भी बन सकती है

धनु राशि वालों के लिये यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य समय से पहले हासिल कर सकते हैं। कारोबारियों के लिये बड़ी डील के योग हैं। इससे बाजार में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जमीन या मकान खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने की संभावना है। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें। ‘ॐ नमो नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि: मेहनत दिलायेगी पहचान

मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला हो सकता है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे, हालांकि बीच-बीच में चुनौतियां भी आयेंगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक विवाद मानसिक परेशानी दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य में यात्रा के योग हैं। निजी रिश्तों को सुधारने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबारी विस्तार के लिये बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी हो या कारोबार, मेहनत से अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। उपाय: रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और तुलसी की माला से ‘ॐ कृष्णाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: दूर होंगी परेशानियां

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकलेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। कारोबार को विस्तार देने की योजना सफल हो सकती है। संपत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।

मीन राशि: नौकरी की तलाश होगी पूरी

मीन राशि वालों के लिये नवंबर का दूसरा सप्ताह सफलता और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सप्ताह का उत्तरार्ध अधिक लाभदायक साबित हो सकता है। जमीन और मकान से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। संपत्ति विवाद बातचीत से सुलझने के संकेत हैं। कारोबारियों को नई योजनाओं से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में पुरानी परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केसर का तिलक लगाएं। गुरुवार को मंदिर में धार्मिक पुस्तकें या पूजा सामग्री दान करें।

इस सप्ताह किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

  • जल्दबाजी में निवेश और बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें।

  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

  • पारिवारिक रिश्तों में बातचीत और समझदारी को प्राथमिकता दें।

  • नौकरी और कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।

Disclaimer : यह साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रहों की गणना पर आधारित है। इसमें दी गई बातें सामान्य भविष्यफल हैं। इनकी सटीकता और पूर्णता की KohramLive.com पुष्टि नहीं करता।

इसे भी पढ़ें :

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

पुलिसवाले की ह’त्या कर नदी में फेंका श’व, मचा हड़कंप…

Bihar : बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों ने...

30 लाख दीपों से जगमगा उठी रामनगरी, अद्भुत नजारा… देखें वीडियो

UP : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता देखते...

17 जवानों की शहादत का आरोपी कुख्यात अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय...

राजधानी में दिवाली से पहले अंधाधुंध फा’यरिंग…

Bihar : दिवाली की तैयारी में जुटा एक परिवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

पुलिसवाले की ह’त्या कर नदी में फेंका श’व, मचा हड़कंप…

Bihar : बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों ने...

30 लाख दीपों से जगमगा उठी रामनगरी, अद्भुत नजारा… देखें वीडियो

UP : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता देखते...

17 जवानों की शहादत का आरोपी कुख्यात अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय...

राजधानी में दिवाली से पहले अंधाधुंध फा’यरिंग…

Bihar : दिवाली की तैयारी में जुटा एक परिवार...