UP : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता देखते ही बनी। राम की पैड़ी समेत सरयू के घाट 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकली शोभायात्रा में रामायण की झांकियों और लोकनृत्यों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा शहर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। दीपोत्सव में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ ने सीताराम के स्वरूपों की आरती की। राम की पैड़ी पर लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।
योगी बोले- अब अयोध्या में कभी नहीं लगेगा कर्फ्यू
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या अब कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आयेगी। यहां दंगा-फसाद करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी। अयोध्या की उपेक्षा और रामभक्तों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 25 हजार दीपों से शुरू हुआ दीपोत्सव आज 30 लाख दीपों तक पहुंच गया है। CM योगी ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आयें, लेकिन माफी मांगकर आयें। भगवान श्रीराम ने सबको अपनाया, लेकिन कोई मारीच बनकर आयेगा तो राम के बाणों से बच नहीं पायेगा। उन्होंने राम के अस्तित्व को नकारने वालों पर भी निशाना साधा और इसे वैचारिक विजय बताया।
स्मार्ट और सोलर सिटी बन रही अयोध्या
CM ने कहा कि कभी अयोध्या में बिजली के लिए लोग तरसते थे। आज यही नगरी स्मार्ट सिटी और सोलर सिटी के रूप में पहचान बना रही है। धर्मपथ, भक्तिपथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ अयोध्या की नई पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रही है। ऐसा प्रतीत होता है, जैसे 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे हों। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रामराज्य की अवधारणा को साकार करने में योगदान देने की अपील की।
#WATCH | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ‘राम की पैड़ी’ में ड्रोन शो चल रहा है। अयोध्या में 10वां भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
यहाँ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। https://t.co/HyXMZY1prh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
#WATCH | अयोध्या | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहा, “आपने देखा है कि राम की पैड़ी पर आज लाखों दीपक जगमगा रहे हैं। ठीक 36 वर्ष पहले इसी सरयू नदी का जल राम भक्तों के लहू से रक्तरंजित हुआ था। अयोध्या की गलियों को जिन लोगों ने आज से 36 वर्ष पहले रक्तरंजित किया था, जो लोग राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रहे थे, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वे आज फिर से सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वे जानते हैं आज के भारत की ताकत, वे राम भक्तों की ताकत जानते हैं। जो लोग पहले कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, जो लोग अयोध्या में जय श्री राम बोलने को प्रतिबंधित करते थे, आज गाहे-बगाहे वे लोग भी राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं। आइए, पहले राम भक्तों से और उन कार्यसेवकों, उन पूज्य संतों से माफी जरूर मांगिये, जिन्होंने अयोध्या को बदनाम किया था… वे अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: शहर में 10वां भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है, जहां आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा है।
यहां उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। https://t.co/epcRlMq46X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी घाट लाखों मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा।
सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से ज़्यादा मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाएगा। https://t.co/e25hEICKDg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश : दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित 10वें दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी और सरयू तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशन किया जाएगा। https://t.co/8ZzBYX3o1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026








