Kohramlive : नवंबर का दूसरा सप्ताह आते ही आसमान के सितारे नई चाल चलने वाले हैं। दैत्यों के गुरु शुक्र जब अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश करेंगे, तो मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जो सौंदर्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक है। वहीं, मंगल वृश्चिक में उग्र शक्ति देंगे, सूर्य तुला में अपनी दमक बिखेरेंगे और शुक्रादित्य राजयोग का मेल कई जातकों के जीवन में नई रोशनी भर देगा। गुरु कर्क, शनि मीन, राहु कुंभ, केतु सिंह, इन ग्रहों की चाल से इस हफ्ते जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ अवसरों की लहर दौड़ने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, “यह सप्ताह कई राशियों के लिये भाग्यवृद्धि, आर्थिक स्थिरता और प्रेम संबंधों में मधुरता का संदेश लेकर आया है। इस सप्ताह नवपंचम, विपरीत, मालव्य, हंस, रूचक, और केंद्र-त्रिकोण राजयोग जैसे शक्तिशाली योग बन रहे हैं, जो कर्मठ जातकों को अप्रत्याशित लाभ दिला सकते हैं।
मेष राशिः आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगा। कामकाज में नई ऊर्जा मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम में नई शुरुआत संभव। बस वाणी पर संयम रखें।
वृषभ राशिः खर्च बढ़ेंगे, पर साथ ही आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे। किसी रिश्तेदार से आर्थिक मतभेद संभव। यात्राओं से लाभ होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मिथुन राशिः रचनात्मकता की चमक आपको सबकी नजर में लायेगी। काम में तेजी रहेगी, लेकिन अधीरता से बचें। परिवार संग समय सुखद बीतेगा। प्रेम जीवन में संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्क राशिः यह सप्ताह आत्ममंथन का है। मन थोड़ा भावुक रहेगा। नौकरी में धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति संतुलित। परिवार में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। योग और ध्यान से शांति मिलेगी।
सिंह राशिः भाग्य का सितारा आपके पक्ष में है। कामकाज में सम्मान मिलेगा, आर्थिक लाभ भी संभव। पारिवारिक जीवन में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।
कन्या राशिः आपकी योजनायें इस सप्ताह साकार होंगी। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप आगे रहेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। पेट संबंधी परेशानी से सावधान रहें।
तुला राशिः शुक्र की कृपा आप पर बरस रही है। जीवन में संतुलन और सौंदर्य बढ़ेगा। नई नौकरी, प्रमोशन या व्यापार में उन्नति संभव। पुराने मित्रों से मिलन होगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशिः आपकी दृढ़ता और निर्णय क्षमता आपको शिखर पर पहुंचा सकती है। नई जिम्मेदारियां आयेंगी। परिवार में किसी मुद्दे पर बातचीत से हल निकलेगा। प्रेम में गहराई बढ़ेगी, पर खानपान का ध्यान रखें।
धनु राशिः भाग्य पूरी तरह साथ देगा। रुके हुये कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक जुड़ाव संभव।
मकर राशिः यह सप्ताह धैर्य की परीक्षा लेगा, पर अंत सुखद होगा। कामकाज में कठिनाइयां आयेंगी, पर आप उन्हें पार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपका कवच बनेगा। प्रेम में संवाद और समझ जरूरी।
कुंभ राशिः परिवर्तन का सप्ताह है। नये अवसर दरवाजे पर दस्तक देंगे। कुछ निर्णय जीवन बदल सकते हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। जीवनशैली में बदलाव लाभकारी रहेगा।
मीन राशिः दिल और दिमाग दोनों सक्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, पर्याप्त विश्राम लें।






