Kohramlive : मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिये नया सप्ताह कई उतार-चढ़ाव और नये अवसर लेकर आ रहा है। कहीं प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो कहीं सेहत और रिश्तों में सावधानी की जरूरत है। जानिये आपके लिये कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह…
मेषः मेष राशि के जातकों के लिये सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान न देने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे, मगर आय में भी इजाफा संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में तनाव और वैवाहिक जीवन में भी समझदारी जरूरी है। पढ़ाई के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृषभः यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सेहत में गिरावट संभव है, इसलिये व्यायाम और नियमित चेकअप जरूरी है। शुरुआती आर्थिक दबाव के बाद निवेश से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
मिथुनः सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सेहत और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखना होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं, लेकिन परिवार में बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार के प्रयास सफल होंगे। पढ़ाई में मन भटक सकता है।
कर्कः कर्क राशि वालों के लिये सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खानपान नियंत्रित रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस पार्टनर से तालमेल कमजोर हो सकता है। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, यात्रा के योग भी हैं। विद्यार्थियों के लिये समय शानदार है।
सिंहः सप्ताह सकारात्मक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मौसम बदलने से हल्की परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस में आपकी काबिलियत निखरेगी और नौकरी में मन लगेगा। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे और वैवाहिक जीवन में गर्माहट रहेगी। पढ़ाई में ध्यान कम लग सकता है।
कन्याः यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गलत खानपान से स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और सरकारी नौकरी वालों को बड़ा लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा।
तुलाः सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार विस्तार के योग हैं और नौकरी में स्थिरता रहेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ी तकरार हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
वृश्चिकः सप्ताह शुभ दिखाई दे रहा है। मौसम बदलने से खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। फिजूल खर्च से बचें। नौकरी में सोच-समझकर कदम उठायें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, किसी बात से मन आहत हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
धनुः सप्ताह संतुलित रहेगा। योग और मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय अधिक रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा।
मकरः मकर राशि के लिये सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। मॉर्निंग वॉक और व्यायाम से स्वास्थ्य लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
कुंभः सप्ताह अच्छा रहेगा। शुरुआत में सेहत ठीक रहेगी, बीच में दांत दर्द परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और घर के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार में उन्नति और नया काम शुरू करने के योग हैं। प्रेम जीवन में टकराव संभव है, संयम से काम लें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं।
मीनः मीन राशि के लिए सप्ताह सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खर्च अधिक हो सकते हैं, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में काबिलियत के दम पर सफलता मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लव मैरिज के योग बन सकते हैं। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं।
Disclaimer : यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांग आधारित आकलन पर आधारित है। वास्तविक फल व्यक्तिगत कुंडली व ग्रह दशा पर निर्भर करते हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…
इसे भी पढ़ें : विजय जुलूस में सांसद वीडी राम हुये बेहोश…






