Kohramlive : जनवरी का यह सप्ताह कई राशियों के लिये टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। ग्रहों की चाल कुछ ऐसी बन रही है कि मकर राशि में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान रहेंगे। वहीं सिंह में केतु, कुंभ में राहु और मीन में शनि का प्रभाव भी दिखेगा। इस सप्ताह शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और चतुर्ग्रही राजयोग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भी मकर में प्रवेश कर पंचग्रही राजयोग का निर्माण करेंगे। नतीजा, रुके काम पूरे होंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी एवं करियर और कारोबार में नये मौके मिलेंगे। यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है।
मेष राशिः यह सप्ताह आपके लिये ग्रोथ का संकेत लेकर आया है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में उछाल होगा। नये अवसर और नये दोस्त मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मंगल-सूर्य की युति आपके लिये गेम चेंजर साबित होगी। शनि के प्रभाव से अचानक बदलाव संभव है।
वृषभ राशिः किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विदेश से जुड़े कामों में कामयाबी मिलेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। लव लाइफ और सेहत दोनों बेहतर रहेंगे। विदेश यात्रा के योग है।
मिथुन राशिः सप्ताह अचानक धन लाभ दिला सकता है। नई नौकरी या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। खर्चों पर काबू रखें। व्यापार में मुनाफा होगा।
कर्क राशिः सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भारी, लेकिन अंत शानदार है। मानसिक तनाव और हेल्थ पर ध्यान दें। मिड वीक में स्टॉक मार्केट से लाभ होने के आसार हैं। कानूनी मामलों में जीत हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।
सिंह राशिः यह सप्ताह सतर्कता की मांग करता है। काम का दबाव और तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कर्ज से बचकर रहें।
कन्या राशिः आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी। परिवार संग अच्छा समय बितेगा। तनाव से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर मिला-जुला लेकिन फायदेमंद सप्ताह रहेगा।
तुला राशिः धन के लिहाज से बेहतरीन सप्ताह। शेयर, स्टॉक, रियल एस्टेट से मुनाफा। भविष्य की बचत। पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ। रिसर्च, शिक्षा, काउंसलिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
वृश्चिक राशिः यह सप्ताह जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल। बड़ी डील या प्रोजेक्ट मिलने के योग। निवेश से लाभ। आय के नये रास्ते खुलेंगे।
धनु राशिः लकी सप्ताह दस्तक दे रहा है। स्टॉक मार्केट से कमाई। आय के कई स्रोत बनेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मकर राशिः शुरुआत थोड़ी कठिन, लेकिन अंत शानदार। पारिवारिक तनाव संभव है। खर्च बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में नई डील और मुनाफा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशिः सप्ताह रहेगा खुशनुमा। विदेश व्यापार में लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने का सही समय है। मिड वीक में निवेश से बचें। उपाय: मां काली और शनिदेव की पूजा करें।
मीन राशिः चुनौतियों से भरा सप्ताह। आर्थिक नुकसान की आशंका। लव और दांपत्य जीवन में खटास हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल विभिन्न ज्योतिषीय स्रोतों और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।












