साप्ताहिक राशिफल (23 फरवरी – 1 मार्च), किसे मिलेगा साथ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फरवरी का आखिरी सप्ताह जैसे मौसम बदलने से पहले की हल्की सरसराहट। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इशारा कर रही है किसी के जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, तो किसी को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने होंगे। यह सप्ताह बदलाव, अवसर और कुछ जरूरी सावधानियों का संदेश लेकर आया है।

मेष: सफर से सफलता, संकट होंगे दूर। इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा जीवन में बड़ा बदलाव और लाभ दे सकती है। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और रुका धन वापस मिलने के योग। छात्रों को सफलता और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: उगते सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ: भागदौड़ बढ़ेगी, धैर्य रखें। कामकाज में व्यस्तता और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में होगी। उपाय: हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

मिथुन: विरोधियों से सावधान, अंत में राहत। शुरुआत में खर्च और तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। योजनाएं गुप्त रखें। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: तुलसी सेवा करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क: मेहनत ज्यादा, फल थोड़ा देर से। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव, अनचाही जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। संवाद से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। उपाय: भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह: कभी खुशी, कभी गम वाला सप्ताह। घरेलू चिंतायें और जमीन-जायदाद के मामले परेशान कर सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। सप्ताह के अंत में रिश्तों में सुधार और स्वास्थ्य लाभ होगा। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या: किस्मत चमकेगी, लाभ के योग। करियर-कारोबार में अनुकूलता, रुका धन वापस मिलेगा। अधिकारियों से प्रशंसा और काम में सफलता। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। उपाय: गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला: औसत सप्ताह, फैसले सोच-समझकर लें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। यात्रा और पारिवारिक मसले चिंता बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में दूरी संभव। उपाय: स्फटिक शिवलिंग पर चंदन लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक: शुरुआत कठिन, अंत में राहत। भाग्य कम साथ देगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां सुधरेंगी। विनम्र व्यवहार रखें। नई आय के स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी। उपाय: हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु: सफलता, सम्मान और तरक्की। भाग्य पूरा साथ देगा। प्रमोशन, सम्मान और आय में वृद्धि के योग। छात्रों को सफलता और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। उपाय: श्री हरि को पीला चंदन लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: जल्दबाजी से नुकसान, धैर्य जरूरी। कार्यस्थल पर सहयोग कम मिलेगा। बाजार की मंदी चिंता बढ़ा सकती है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है, संवाद जरूरी। उपाय: शिव जी को जल व बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ: खर्च बढ़ेंगे, संतुलन जरूरी। अचानक बड़े खर्च और पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। यात्रा के योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय चुनौतीपूर्ण। उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

मीन: समस्याओं से राहत, नई शुरुआतः  पुरानी अड़चनें दूर होंगी। करियर में सुधार और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। उपाय: विष्णु जी को हल्दी तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांग आधारित आकलन पर आधारित है। वास्तविक फल व्यक्तिगत कुंडली व ग्रह दशा पर निर्भर करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा

Ranchi : भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए...

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...