साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 : इन राशियों पर बरसेगा भाग्य

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साल 2025 अब विदाई की चौखट पर है और 2026 नई उम्मीदों, नये संयोगों और नये सपनों के साथ दस्तक दे रहा है। यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों के बड़े उलटफेर का भी है। धनु राशि में लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, मंगलादित्य और चतुर्ग्रही योग, वहीं मीन में शनि, सिंह में केतु और कुंभ में राहु, यानी किस्मत का पहिया तेजी से घूमने वाला है। 1 जनवरी 2026 को जब दुनिया जश्न में डूबी होगी, तब आसमान में बन रहे राजयोग कई राशियों की तकदीर लिखेंगे।
किसे मिलेगी तरक्की? किसे बरतनी होगी सावधानी? याद रखें, कर्म और विवेक ही सबसे बड़ा ग्रह है।आइये जानते हैं 12 राशियों का साप्ताहिक हाल…

मेष: नई उड़ान का आगाज। साल की शुरुआत आत्मविश्वास और सफलता से भरी। करियर में अवसर, निवेश से लाभ के योग। सावधानी: वाहन चलाते समय सतर्क रहें। उपायः हनुमान चालीसा का नियमित पाठ और बढ़िया बर्त्ताव आपके लिये शुभ रहेगा।

वृषभ: धीरे-धीरे बदलेगी तस्वीर। शुरुआत में तनाव, लेकिन मध्य से हालात सुधरेंगे। प्रेम, विवाह और नौकरी से जुड़ी शुभ खबर संभव। उपाय: शुक्रवार को चावल दान करें।

मिथुन: मेहनत रंग लायेगी। मन में दुविधा रहेगी, पर पुराने निवेश से फायदा। यात्रा और अचानक धन लाभ के संकेत उपाय: ध्यान-योग और सात्विक जीवनशैली।

कर्क: बदलाव का सप्ताह रहेगा। करियर और आय में बड़ा सुधार। विदेश से जुड़े कामों में सफलता। उपाय: 108 बार शिव नाम जाप।

सिंह: संघर्ष के बाद चमक। शुरुआत में तनाव, अंत में सम्मान और लाभ। निवेश व इंटरनेशनल डील से फायदा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ।

कन्या: संभलकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य और रिश्तों में संयम जरूरी। मध्य में धन और प्रॉपर्टी लाभ। उपाय: गणेश चालीसा का पाठ।

तुला: साल की शानदार शुरुआत। धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन। विदेशी साझेदारी से लाभ। उपाय: शिव आराधना करें।

वृश्चिक: धन और सम्मान का योग। आकस्मिक धन लाभ, प्रभावशाली वाणी। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सावधानी: सप्ताहांत में स्वास्थ्य पर ध्यान। उपायः हनुमान जी पूजा करने के साथ चालीसा का पाठ करें। सभी का सम्मान करें।

धनु: भाग्य पूरी तरह साथ। प्रतिष्ठा, प्रमोशन और धन वृद्धि। कर्ज से राहत और पारिवारिक सुख। शुभ संकेत: धार्मिक यात्रा।

मकर: करियर में सुनहरा मौका। विदेश से अवसर, रुका धन मिलेगा। आईटी और टेक सेक्टर वालों के लिये शानदार समय। उपाय: काली माता की उपासना।

कुंभ: उपलब्धियों की बारिश। आर्थिक मजबूती, नौकरी और बिजनेस में लाभ। डिजिटल और टेक फील्ड में खास सफलता। उपाय: गणेश चालीसा का पाठ।

मीन: संयम से मिलेगी सफलता। स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी। मध्य में प्रमोशन और नई नौकरी के योग। उपाय: विष्णु व शनिदेव की पूजा।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...