Kohramlive : सितंबर का दूसरा सप्ताह ग्रहों का अद्भुत संगम लेकर आया है। मंगल तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे शुक्र-मंगल का संगम जीवन में ऊर्जा और आकर्षण बढ़ायेगा। वहीं सिंह राशि में केतु, बुध और सूर्य की युति बनाकर त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग रच रही है। मिथुन में गुरु और मंगल के मेल से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह सप्ताह कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइये जानें आपके लिये सितारे क्या संकेत दे रहे हैं—
मेष (Aries) : नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। संतान से शुभ समाचार। खानपान पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus) : धैर्य की परीक्षा होगी। सहकर्मी से विवाद संभव। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वैवाहिक जीवन में संयम रखें।
मिथुन (Gemini) : संवाद-कला से लाभ। नए संपर्क भविष्य का मार्ग खोलेंगे। व्यवसायियों को विस्तार का अवसर। पुरानी बीमारी से राहत।
कर्क (Cancer) : घर-परिवार पर ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा के साथ अतिरिक्त काम। आय के नए स्रोत खुलेंगे। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
सिंह (Leo) : नेतृत्व क्षमता चमकेगी। बड़ा अनुबंध मिलने के योग। शिक्षा और प्रेम जीवन में सफलता। यात्राएं शुभ।
कन्या (Virgo) : खर्च बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन संभव। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थी मेहनत करें।
तुला (Libra) : नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को विदेश से लाभ। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव। श्वसन समस्या से सावधान।
वृश्चिक (Scorpio) : आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिरता रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव।
धनु (Sagittarius) : भाग्य का साथ। रुके कार्य पूर्ण होंगे। साझेदारी से लाभ। परिवार में उत्सव। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मकर (Capricorn) : पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग। नया अनुबंध मिलेगा। प्रेम जीवन शुभ। स्वास्थ्य के लिये व्यायाम लाभकारी।
कुंभ (Aquarius) : नौकरी में बदलाव संभव। व्यापार में प्रतिस्पर्धा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में मतभेद से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन (Pisces) : नई संभावनाएं मिलेंगी। रचनात्मकता की सराहना होगी। कारोबार में विस्तार। परिवार में प्रेम और सौहार्द। यात्रा के समय सतर्क रहें।
इस सप्ताह मंगल का जोश, बुध का विवेक और गुरु की कृपा जीवन में नई दिशा देंगे। किसी के लिये तरक्की के दरवाजे खुलेंगे तो किसी के लिये रिश्तों में मजबूती का समय होगा। सितारे संकेत दे रहे हैं, यह सप्ताह मेहनत और विश्वास के बल पर किस्मत को चमकाने का है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड-बंगाल के सपनों का संगम



