Kohramlive : नवंबर का चौथा और अंतिम सप्ताह, हवा में हल्की ठंडक, आसमान में बादलों की नरम परतें और ग्रहों की चाल में भारी उथल-पुथल। कहते हैं, जब शनि करवट लेता है, तो किस्मत की किताब के कई पन्ने एक साथ पलट जाते हैं और इसी सप्ताह शनि मार्गी, शुक्र का राशि परिवर्तन, राहु-केतु का नक्षत्र बदलाव और बुध का तुला में प्रवेश, एक साथ मिलकर ऐसा तुलनात्मक खेल रच रहे हैं, जो 12 राशियों के जीवन में कमाल कर सकता है। आकाश में एक साथ बन रहे लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, रूचक राजयोग, नवपंचम योग और समसप्तक योग जैसे शुभ संयोग ऐसा प्रतीत कराते हैं जैसे स्वर्ग के दरवाजे पर खुशियों की हल्की दस्तक हो, आइये, देखते हैं, आपके जीवन के पन्नों पर इस सप्ताह कौन सा रंग चढ़ने वाला है…
मेषः जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस सप्ताह आपके कदमों में तेजी और दिल में उमंग बढ़ेगी। कामकाज में नये अवसर घिरते बादलों की तरह आयेंगे, बस धैर्य से फैसला लें। वरिष्ठों का साथ, परिवार का प्यार और यात्राओं का लाभ सब कुछ आपके पक्ष में है।
वृषभः मन शांत, किस्मत संतुलित रहेगी। आपके लिये यह सप्ताह किसी ठंडी हवा के झोंके जैसा है। काम में स्थिरता, प्रेम में मिठास और घर-परिवार में सामंजस्य का माहौल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, पर निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुनः चुनौतियों के बीच सीखने का समय है। यह सप्ताह आपके लिये कठिन हो सकता है। काम में दबाव, खर्चों में अनिश्चितता और मन में उलझन, लेकिन इस परीक्षा से निकलकर आप और मजबूत बनेंगे। अपने दिल की बात प्रियजनों से कहें, गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्कः आत्मविश्वास ऊंचा, सफलता दहलीज पर है। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। कामकाज में तरक्की और पुराने अटके काम पूरे होंगे। मन से खुश रहेंगे और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। यात्रा और आर्थिक स्थिति सामान्य व शुभ रहेगी।
सिंहः किस्मत का हाथ आपके कंधे पर है। सिंह जातकों के लिये यह सप्ताह किसी उजाले की किरण की तरह है। काम में मान-सम्मान, आर्थिक मजबूती और प्रेम में रोमांच बढ़ेगा। नये प्रोजेक्ट हाथ में लें, सफलता निश्चित है।
कन्याः जिम्मेदारियों का बोझ, पर अंत में संतोष होगा। यह सप्ताह आपको मेहनत और धैर्य की परीक्षा देगा। वित्तीय मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं, पर आपका संयम चीजें बेहतर करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुलाः संतुलित सप्ताह, सफलता आपके साथ है। कामकाज में सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रिश्तों में मधुरता। मानो पूरा सप्ताह आपके लिये किसी सुरीले गीत की तरह बह रहा हो। यात्रा और नये संपर्क फायदेमंद रहेंगे।
वृश्चिकः साहस बढ़ेगा, सफलता कदम चूमेगी। यह सप्ताह आपको नई ऊर्जा देगा। कठिन काम भी आसान दिखेंगे। आर्थिक लाभ होगा और प्रेम व परिवार में सामंजस्य रहेगा। बस मानसिक शांति पर ध्यान दें।
धनुः मिश्रित परिणाम, पर धैर्य से काम बनेंगे। काम में प्रयास अधिक, परिणाम कम, पर हताश न हों। खर्चों में बचत करें। रिश्तों में विवाद हो सकते हैं, शांत रहें। यात्रा लाभकारी और ज्ञानार्जन शुभ रहेगा।
मकरः सफलता और योजनाओं का सुनहरा सप्ताह है। आपके काम की सराहना होगी। धन लाभ, निवेश के अवसर और परिवार में सामंजस्य, सब आपके हिस्से आयेगा। प्रेम में समझ बढ़ेगी, यात्रा शुभ।
कुंभः हिम्मत बढ़ेगी, नये रास्ते खुलेंगे। नये अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। रिश्तों में मिठास और काम में तरक्की होगी। स्वास्थ्य पर मानसिक तनाव से बचें।
मीनः सामान्य सप्ताह, पर सावधानी जरूरी है। काम में मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चों में सतर्कता रखें और भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में शांति रहेगी और छोटी यात्रायें लाभ देंगी।






