Kohramlive : भाजपा सांसद रवि किशन के घर आज मातम पसर गया। आज दोपहर अचानक उनके बड़े भाई राम किशन शुक्ला की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे मुंबई में रहकर रवि किशन के प्रोडक्शन का काम देखते थे। आज दोपहर में काम करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी उम्र 53 साल थी। राम किशन शुक्ला तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इनका एक 25 साल का बेटा भी है जो कि सरकारी नौकरी में हैं, वहीं पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। खबर मिलते ही रवि मुंबई के लिए निकल पड़े।
View this post on Instagram
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘दुःखद मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति’। इस बात पर कई भोजपुरी सितारों ने दुख जताया है।
इसे भी पढ़ें :Pervez Musharraf : नहीं रहें पूर्व राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में कलप-कलप कर रोईं पीटी उषा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मिली लीजेंडरी सिंगर वाणी जयराम की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में शादी से पहले मारा गया होने वाला दूल्हा… देखें
इसे भी पढ़ें : Ramgarh Assembly By-election : सुनीता चौधरी होंगी NDA कैंडिडेट
इसे भी पढ़ें : रिम्स के प्लास्टिक सर्जन डॉ सौरभ की दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : परेशान रहे RMC में काम कराने गये लोग…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में 9 PDS दुकानदारों को शोकॉज
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : ”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : कार का अचानक टायर फटा और…. देखने वालों की कांपी रूह












