झारखंड में बदलेगी मौसम की चाल, इन जिलों में कल बारिश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है, आज से ही बादलों की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से मध्य भारत तक बनी ट्रफ लाइन राज्य की ओर नमी खींच रही है। नतीजा — कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार है।

कब और कहां बारिश?

आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के मध्य जिलों में बादल छाये रहेंगे। और हल्की बारिश संभावना है। वहीं कल यानी 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी और सीमावर्ती मध्य इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बावजूद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में चढ़ा पारा

सरायकेला में पारा 34.5°C तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। चाईबासा में भी 34.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। साफ है कि दक्षिणी झारखंड में गर्मी तेजी से दस्तक दे रही है। वहीं लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.9°C दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...