Ranchi : झारखंड में नये साल के शुरुआत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के रास्ते आ रहा एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस झारखंड में अपना असर दिखा सकता है। जिसके चलते आने वाले 2-3 रोज में फिर राज्य में मौसम करवट ले सकता है। 28 दिसंबर से राज्य के कई जिलो में बादल छाने की संभावना हैं। वहीं कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है। 29 को खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में मेघ बरस सकते हैं। 30 -31 दिसंबर को धुंध के साथ दिन की शुरुआत होगी, लेकिन बाद में दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जायेगा। जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है।







