बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कल भारी बारिश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में अगले पांच रोज मौसम बिगड़ सकता है। धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। बुधवार को धनबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुये यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके अगले 24 घंटे में इसके डीप डिप्रेशन में तब्दील होने का अनुमान है। मौसम सिस्टम के असर से 23 सितंबर से हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है। 22 से 26 सितंबर के बीच राज्य में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट आयेगी। अधिकतम तापमान करीब 32 से घटकर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। बाहर रहने से बचें। पेड़ के नीचे खड़े न हों। जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकलें। कंक्रीट के फर्श पर बैठने या लेटने से भी बचने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें :

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: