घर पहुंचा युवक, पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिं’दा ज’लाने की कोशिश…

Date:

spot_img
spot_img
Gumla : घर के आंगन में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इल्जाम है कि एक युवक घर पहुंचा और पहले महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद डिब्बे में लाया गया पेट्रोल उस पर छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा गांव का है। खबर है कि बीते 21 सितंबर को दिन के 10.30 बजे अमित टेटे हेमा देवी के घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने हेमा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला के सिर में चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। हेमा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि अमित अपने साथ एक डिब्बे में पेट्रोल और तार लेकर आया था। आरोप के अनुसार, उसने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना के दौरान अमित के साथ 23 साल की खुशी कुमारी भी मौजूद थी। शिकायत में बताया गया है कि खुशी फरवरी महीने से अमित के साथ रह रही है।

‘मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी’

हेमा देवी ने आरोप लगाया है कि अमित ने उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी परिवार के दूसरे लोगों को धमकाया जा चुका है। शिकायतकर्ता ने पुलिस के सामने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिये अमित टेटे जिम्मेदार होगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...

रात में ट्रैक्टर चोरी, सुबह में जंगल से बरामद…

Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने महज 24...

UN में ईरान पर ट्रंप की दो टूक, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे…

Kohramlive : संयुक्त राष्ट्र महासभा का मंच मंगलवार को...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: