“मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस गई…” ये स्टेटस लगा कर गया बड़ा कांड…

Date:

spot_img
spot_img

UP : स्कूल की घंटी बज चुकी थी। कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। कोई बच्चा कॉपी में कुछ लिख रहा था तो कोई शिक्षक की बात ध्यान से सुन रहा था। स्कूल की दीवारों के बीच वही रोज की चहल-पहल थी, वही मासूम आवाजें थीं और वही जिंदगी थी, जो हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर यहां आती थी। लेकिन सोमवार को इस शांत माहौल को कुछ ऐसी आवाजों ने चीर दिया, जिन्हें सुनकर पूरा स्कूल कांप उठा। दिन के उजाले में करीब 11.10 बजे शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में एक युवक दाखिल हुआ। बताया गया कि वह शिक्षिका निशात फातिमा से मिलने आया था। किसी को क्या पता था कि कुछ ही देर बाद यह मुलाकात ऐसी त्रासदी में बदल जायेगी, जिसकी टीस लंबे समय तक बनी रहेगी। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, लगभग 29 साल के मोहम्मद सऊद अंसारी और शिक्षिका 26 साल की निशात फातिमा के बीच पहले से जान-पहचान और कथित प्रेम संबंध था। कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से निशात इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थीं और दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। सोमवार को सऊद स्कूल पहुंचा। कुछ देर दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। फिर अचानक सब कुछ बदल गया।

एक पल में बातचीत ने ले लिया खौफनाक मोड़

पुलिस के मुताबिक, सऊद ने कथित तौर पर 315 बोर के सिंगल सॉट से निशात पर गोली चला दी। शिक्षिका ने बचने की कोशिश की। वह भागीं, लेकिन आरोप है कि युवक ने दो और गोलियां चला दीं। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। दो जिंदगियां वहीं खत्म हो गईं। कॉरिडोर में सन्नाटा था, लेकिन अगले ही पल पूरे स्कूल में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। चार गोलियों की आवाज ने उन बच्चों को भी डरा दिया, जिन्हें शायद यह तक मालूम नहीं था कि बंदूक की आवाज कैसी होती है। गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल स्टाफ हरकत में आया। शिक्षकों ने बच्चों को कक्षाओं के भीतर सुरक्षित किया। 400 से ज्यादा बच्चे और स्कूल कर्मचारी करीब एक घंटे तक दहशत में रहे। किसी ने बच्चों को समझाया, किसी ने दरवाजे बंद किए और किसी ने उन्हें शांत रहने को कहा। उन मासूम चेहरों पर उस दिन पढ़ाई की जगह डर लिखा था। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची। DM अंजनी कुमार सिंह और SP डॉ. ख्याति गर्ग ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल, एक गोली और चार खोखे मिले। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक दो हथियार और पांच गोलियां लेकर स्कूल पहुंचा था। पुलिस अब स्कूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालेगी। दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि दोनों के बीच वारदात से पहले क्या बातचीत हुई, सऊद स्कूल क्यों आया और घटना से पहले क्या-क्या हुआ। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

कभी किरायेदार था परिवार, वहीं से शुरू हुई थी पहचान

जांच में सामने आया है कि कई साल पहले निशात का परिवार सऊद के नौरंगाबाद स्थित मकान में किराये पर रहता था। बाद में परिवार अपने मकान में चला गया। किराये पर रहने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। समय गुजरता गया। जिंदगी आगे बढ़ती रही। लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव था। निशात इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं। सऊद इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा था, ऐसा पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है। एक फैसला, एक पल और एक हथियार ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

‘मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस गईं…’

वारदात से पहले सऊद के सोशल मीडिया पोस्ट भी अब पुलिस की जांच का हिस्सा हैं। उसने एक स्टेटस में लिखा था, “मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस गईं…”एक अन्य पोस्ट में उसने अपनी मौत के बाद फोटो नहीं लगाने की बात कही थी। इन शब्दों में क्या छिपा था? क्या ये किसी आने वाले तूफान का संकेत थे? या महज भावनाओं में लिखी गई बातें? पुलिस इन पोस्ट की तारीख, समय और संदर्भ खंगाल रही है। इनके जरिये यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इनका घटना से कोई सीधा संबंध था या नहीं।

कभी नजदीकियां थीं, फिर दूरियां बढ़ने लगीं

पुलिस के अनुसार, सऊद और निशात में कभी बहुत नजदीकियां थी, फिर दोनों में दूरियां बढ़ने लगी थी। सऊद ने निशात को कथित तौर पर धमकी भी दी थी। निशात ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। लेकिन दोनों परिवारों के पुराने संबंधों के कारण निशात की मां ने उसे शिकायत करने से रोकते हुये सऊद के पिता को फोन कर पूरी बात बताई थी। शायद किसी को यह अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...

रात में ट्रैक्टर चोरी, सुबह में जंगल से बरामद…

Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने महज 24...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...

रात में ट्रैक्टर चोरी, सुबह में जंगल से बरामद…

Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने महज 24...