झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन शुरू करने के लिये नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं, 2 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (20818) 4 और 11 अक्टूबर को गोमोह-आद्रा-मिदनापुर के रास्ते चलेगी। वहीं, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)12 अक्टूबर को संबलपुर सिटी के रास्ते संचालित होगी। यानी झारखंड से होकर सफर करने वाले यात्रियों को इस दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते समय खास सावधानी बरतनी होगी। इस दरम्यान चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू — 68025/68026 एवं राउरकेला-टाटानगर मेमू — 68043/68044 रद्द रहेंगी। इसके अलावा हटिया-राउरकेला पैसेंजर — 58659/58660 एवं बड़सुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर — 58152/58151 का परिचालन भी नहीं होगा।

18 एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें नहीं चलेंगी

रेलवे के मुताबिक रद्द होने वाली 22 ट्रेनों में 18 एक्सप्रेस, 2 मेमू और 2 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रद्द ट्रेनों में प्रमुख रूप से..

  • संबलपुर-जम्मूतवी — 18309/18310
  • इतवारी-टाटानगर — 18109/18110
  • हटिया-झारसुगुड़ा — 18175/18176
  • टाटानगर-हटिया — 18601/18602
  • टाटानगर-बिलासपुर — 18113/18114
  • हावड़ा-कांटाबांजी — 22861/22862
  • हावड़ा-जूनागढ़ — 12871/12872
  • बादामपहाड़-राउरकेला — 18051/18052
  • शालीमार-बादामपहाड़ — 18049/18050
  • बिलासपुर-बक्सर — 22843/22844
  • राउरकेला-जयनगर — 18105/18106
  • हटिया-एलटीटी — 12812/12811
  • नांदेड़-सांतरागाछी — 12767/12768
  • गोरखपुर-संबलपुर — 15028/15027
  • हटिया-दुर्ग — 18641/18642
  • हावड़ा-सीएसएमटी डुरोंटो — 12262/12261
  • हटिया-बेंगलुरु — 12835/12836
  • पुरी-हटिया — 18452/18451

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: