झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : झारखंड में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगभग सभी जिलों में सुबह के समय घना धुंध छाया रहता है, वहीं, दिन चढ़ने पर मौसम शुष्क हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में पारा इसी तरह ऊपर-नीचे होता रहेगा। सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवा और रात में गिरने वाली ओस से ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जायेगी। सुबह के समय धुंध का असर जारी रहेगा, बाद में आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, तीन दिसम्बर से कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जिसके लिये मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है।

बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड का मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहा। इस अवधि में चाईबासा में सबसे अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुमला में सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण आने वाले दिनों में सर्दी और तीखी महसूस होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...