Kohramlive desk: High Heels और स्कर्ट पहनकर लड़की ने मारे जबरदस्त Flips। फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वो हाई हील्स और एक सुंदर प्लेटेड गुलाबी स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जो कि इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि वह एक फ्लिप करने का प्रयास करती हैं और सफलतापूर्वक उसे पूरा करती हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए बॉडी बैलेंस बनाना बेहद जरूरी होता है। साथ ही इसके लिए खूब प्रैक्टिस की भी जरूरत होती है। पारुल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ”हाई हील्स”। बता दें कि पारुल अरोड़ा साड़ियों में फ्लिप करने के लिए भी मशहूर हैं और उनका एक वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो काफी वायरल भी हुआ था।
View this post on Instagram
12 नवंबर को सोशल मीडिया ऐप पर पोस्ट किए जाने के बाद से, यह वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो गया है और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “शानदार ड्रेस के साथ शानदार फ्लिप,” दूसरे ने लिखा, “मैं स्नीकर्स में ऐसा नहीं कर सका। बहुत अच्छा, पारुल,” तीसरे यूजर ने लिखा- “आप हमेशा की कुछ नया करती हैं। ” चौथे ने लिखा, “अच्छा फ्लिप और वो भी हाई हील्स के साथ। ”
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर पर चाहिए SUBSIDY, फटाफट करें यह काम
इसे भी पढ़ें :भाई को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी








