Chaibasa : सीएम हेमंत सोरेन ने आज चाईबासा में पढ़े-लिखे 10 हजार 20 नौजवानों को ऑफर लेटर दिया। अलग-अलग संस्थानों और कंपनियों के लिए चयनित नौजवान नौकरी पाकर गदगद हो गये। सीएम ने कहा कि पढ़े-लिखे, कम पढ़े-लिखे और अनपढ़ लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चल रही है। सीएम हेमंत ने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आदिवासियों-मूल वासियों के रोजगार के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। अब राज्य में कार्यरत निजी संस्थानों और कंपनियों में 40 हज़ार रुपए प्रति माह तक की नौकरियों में यहां के आदिवासियों-मूल वासियों को 75 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा। एस साथ 10 हजार से ज्यादा युवाओं को ऑफर लेटर मिलना राज्य के लिए मील का पत्थर है। राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी की सेवा करने के लिए सरकार संकल्पित है। कम समय में तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को एक नई दिशा दी जा रही है। सहायक पुलिस कर्मियों के भविष्य को लेकर सरकार जल्द ही ठोस कदम उठाने वाली है। सीएम ने कहा कि लड़कर राज्य लिए हैं, लड़कर हक-अधिकार भी लेंगे। परिवार तभी खुशहाल होगा जब राज्य सशक्त और मजबूत होगा। मौका था चाईबासा में आयोजित प्रमंडलिय रोजगार मेला का। ऑफर लेटर वितरण समारोह में सीएम ने कहा कि हम सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी सरकारी खर्च पर करवा रहे हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए भी सरकार मदद कर रही है।
हाई एज्युकेशन पाने के इच्छुक छात्रों को विदेश भी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को अपने प्रखंड में ही कौशल विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए बिरसा केंद्र खोला गया है। सीएम हेमंत ने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आदिवासियों-मूल वासियों के रोजगार के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। अब राज्य में कार्यरत निजी संस्थानों और कंपनियों में 40 हज़ार रुपए प्रति माह तक की नौकरियों में यहां के आदिवासियों-मूल वासियों को 75 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा।
आदिवासी बहुल राज्य होने के बाद भी आदिवासी होते रहे दरकिनार
आदिवासियों को विकास से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। आदिवासी कला-संस्कृति और परंपरा को अलग पहचान मिले, इसलिए आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू किया गया। उन्होंने आदिवासियों से कहा कि वे एकजुट हो और अपनी ताकत दिखाएं, तभी वे मजबूत बनेंगे और आगे बढ़ेंगे।
ये रहे मौजूद
मौके पर पर मंत्री आलमगीर आलम, चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, जोबा मांझी और न्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा, विधायक सुखराम उरांव, निरल पूर्ति, सविता महतो, दीपक बिरुवा, सोनाराम सिंकू, मंगल कालिंदी, समीर मोहंती, संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , श्रम सचिव राजेश शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।



इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत
इसे भी पढ़ें : गरीबों के हमदर्द की जान खतरे में, नींद उड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…










