spot_img

व्यापारी की हत्या की फिराक में था, धराया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : PLFI के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह किसी व्यापारी की हत्या करने की फिराक में था। हत्या करने की खातिर उसने आलोक कुमार उर्फ कन्हैया से एक छोटा हथियार मंगवाया था। यह हथियार उसे समस्तीपुर से लाकर दिया गया था। आलोक सदर थाना क्षेत्र के पीएचडी कालोनी का रहनेवाला है। वैसे वह मूल रूप से गया के गुरारू गांव का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा खुद आलोक ने पुलिस के सामने किया था। गांजा बेचने के इल्जाम में आलोक को बीते साल रांची सेंट्रल जेल भेजा गया था। जेल के अंदर की उसकी जान पहचान पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा के साथ हुई थी। वह जेल से बाहर आ गया। कुछ दिन पहले देव सिंह मुंडा ने उससे एक छोटा हथियार जुगाड़ कर लाने को कहा।

इस बात की जानकारी रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को मिल गई। उनके आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने आलोक को पकड़ने के लिये अपना जाल बिछाया। वह छोटा हथियार लेकर एक टेम्पो से जोन्हा की तरफ जा रहा था। सिल्ली डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा की नेतृत्व में टाटी सिंगारी के पास चेंकिग की जा रही थी। पुलिस को देखते ही आलोक टेम्पो से कूद कर भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। उसके पास से एक हथियार और 2 जिंदा गोलियां मिली। 2 जुलाई को धरा गया आलोक ने राज खोला कि वह हथियार सप्लाई करने PLFI के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा को हथियार देने जा रहा था। उसका इरादा एक व्यापारी का मर्डर करने का है। इसके बाद से ही रांची पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। वांटेड देव सिंह की हर गतिविधि की पुलिस पल पल जानकारी जुटाती रही। मिली एक गुप्त सूचना पर वह भी आज धरा गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, 3 जिंदा गोलियां, तीन खोखे और एक सिम मिला। देव सिंह मुंडा के  खिलाफ केवल रांची के अनगड़ा थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज है। इसमें लूट, डकैती, किडनैपिंग और रंगदारी जैसे संगीन मामले भी शामिल है। वह चार्जशीटेड है।

इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी नौकरी करना है, तो आज से 23 सितंबर तक है मौका… देखें

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...