Delhi : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हुये हमले पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संदेही गुनहगार ने हमले से पहले 24 घंटे तक उनकी रेकी की थी। 19 अगस्त को शालीमार बाग स्थित CM आवास के आसपास घूमता रहा। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रेकी की पुष्टि हुई। आरोपी ने CM से मिलने के बहाने हमला किया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये आरोपी को अरेस्ट कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है।
दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने ये कहा “हमलावर 24 घंटे से CM के आवास के आसपास मंडरा रहा था।
जनसुनवाई के दौरान बिना किसी वैध कारण के पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। CM रेखा गुप्ता रोजाना 2000 लोगों से मिलती हैं, वह भी बिना भारी सुरक्षा के, यह जनसेवा का जज्बा है। लेकिन सुरक्षा पर अब फिर से समीक्षा जरूरी है।”








