Kohramlive desk : T20 World Cup2021 का आगाज हो चुका है। भारत-पाक मैच का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। उससे पहले ही India V Pakistan की पब्लिक में बेहद ही उत्सुकुता देखी जा रही है। लोग 24 अक्टूबर को टीवी के सामने चिपके रहेंगे। क्रिकेट मैच का यह मुकाबला कांटे का होने वाले है। उससे पहले दोनों देशों के लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने लगे हैं।
View this post on Instagram
पिछले वनडे वर्ल्ड कप में वायरल हुआ था ये शख्स
वीडियो को शेयर करते हुए मोमीन ने अलग तरह की वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा, ‘क्या आप तैयार हैं जज्बात से भरपूर पाक-भारत का मैच। दो ही तो मैच है एक तो भारत-पाक का मैच और दूसरा आमिर खान का लगान मूवी वाला। वो दिन जो आपकी सांसें रोक दें, वो ही दिन इंसान को याद रहते हैं और इस महीने के 24 मार्च को यही होने वाला है। खुदा की कसम जैसे लगता है कि कल ही 2019 का मैच खत्म हुआ है. यार वक्त का पता ही नहीं चलता. यह मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत ही जरूरी है। ‘
हर बार भारत से हारा पाक
पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में भारत को कभी हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। इस बार भी कोहली एंड कंपनी को जीत का फेवरेट माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : तबाही के मंजर के बीच दिखी सुखद तस्वीर, आप भी देखिए…
इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी










