गढ़वा में वार्ड सदस्‍य को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, जनाक्रोश उबाल पर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में वार्ड सदस्य बिगू राम (42) की हत्‍या कर दी गई। बिगू के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। उसका शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग मौके पर डॉग स्‍क्‍वायड को बुलाने और मामले की जांच कराने की मांग पर अड़ गए। लोगों ने शव को पुलिस को पोस्‍टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया।

Read More : Sex Racket @Ranchi : एक युवती समेत तीन लोग धराए

Read More : Blast @Giridih : घर में फटा सिलिंडर, 4 लोगों की मौत, इधर-उधर बिखरे पड़े हैं बॉडी पार्ट्स

जानकारी के अनुसार बिगू शनिवार की रात घर पर होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने जाने की बात कहकर निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने अपने स्‍तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बलीगढ़ गांव में बि‍गू राम नामक व्यक्ति की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर दी गई है। पुलिस हत्‍या के कारणों का पता लगा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: