spot_img

“नामों” की जंग, आमने-सामने हुये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की दोपहर तप रही थी, लेकिन झारखंड की सियासत उस दोपहर से कहीं ज्यादा तपती नजर आई। राजधानी के सन्नाटे में हेमंत सरकार का एक फैसला गूंज उठा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय कहलायेगा। किसी ने ताली बजाई, किसी ने कहा यह गलत परपंरा की शुरूआत। राजनीति के दो ध्रुव आमने-सामने आ गये। एक तरफ भाजपा, जिसे लगा जैसे इतिहास की इमारत से एक नाम को मिटा दिया गया। दूसरी ओर झामुमो और कांग्रेस, जिन्होंने इसे धरती पुत्र के मान का पुनर्जन्म कहा। भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी की आवाज में तंज भी था और चिंता भी। उन्होंने कहा, “इस फैसले से न वीर बुधु भगत को सम्मान मिलता है, न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को न्याय।” वहीं, झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने मीडिया से कहा कि “1857 से पहले भी क्रांति हुई थी। बुधु भगत ने वह चिंगारी सुलगाई थी। जब वे जेल गये, तब अंग्रेजों ने ₹100 का इनाम रखा था। आज अगर हम उन्हें नाम में जगह दे रहे हैं तो पेट में दर्द क्यों?” भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिन्हा ने इसे वोट बैंक की राजनीति कहा, बोले “जब सरहद पर ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब राज्य सरकार इस तरह की विभाजनकारी सोच में व्यस्त है।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...