Kohramlive : TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने मई 2023 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 3 लाख 5 हजार 656 नए ग्राहकों को जोड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने नए उपभोक्ता जोड़े हैं। रिपोर्ट बताती है कि जियो पर सबसे ज्यादा नए ग्राहकों ने भरोसा जताया है।
अप्रैल 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3 करोड़ 73 लाख 38 हजार 732 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 3 करोड़ 76 लाख 44 हजार 388 हो गए हैं। मई 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी बिहार सर्किल में 25 हजार 698 नए ग्राहक मिले हैं। अप्रैल 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 58 लाख 8 हजार 203 उपभोक्ता थे जो मई में बढ़कर 58 लाख 33 हजार 901 हो गए हैं।
ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते मई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 1 लाख 3 हजार 857 ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 3 लाख 18 हजार 716 उपभोक्ता थे जो मई 2023 में बढ़कर 4 करोड़ 4 लाख 22 हजार 573 हो गये हैं। TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को मई 2023 में 1 लाख 48 हजार 633 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। अप्रैल 2023 में वोडा-आइडिया के पास 82 लाख 82 हजार 431 ग्राहक थे जो मई में घटकर 81 लाख 33 हजार 798 रह गये हैं।
TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मई 2023 में 2 लाख 86 हजार 578 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस बढ़त के साथ बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 55.61 फीसदी तक जा पहुंची है। बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। बेहतरीन 5G कवरेज और हाल ही में शुरू हुई इंट्री लेवल JioBharat स्कीम के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :“चंद्रमुखी 2” का नया पोस्टर हुआ जारी, फैंस बोले जबरदस्त…
इसे भी पढ़ें :इस केस में इमरान खान को मिली तीन साल की सजा
इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर झारखंड, गरज, चमक के साथ बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें :इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
इसे भी पढ़ें :बिहार में इतने प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : 252 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, किसे- कहां भेजा गया, देखें लिस्ट…








