Kohramlive : मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ, बिहार और झारखंड में दो दिन के बाद बारिश की गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 05 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 06 अगस्त को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 05 से 08 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) और कल बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इसे भी पढ़ें : रांची के जिला स्कूल में भयानक आग… देखें
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : झारखंड के 6 जिलों में गरज, चमक के साथ भारी बारिश
इसे भी पढ़ें : थानेदार ने पति-पत्नी को किया सैल्यूट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें
इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें
इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल पांच दिनों के रिमांड पर, उगल सकते हैं कई राज… जानें












