spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Vivo X60 Series: देश में 25 मार्च को होगा लॉन्च

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ट्रेंडिंग : भारत में Vivo X60 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी भारत में Vivo ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 25 मार्च को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। इस सीरीज में कंपनी द्वारा तीन नए स्मार्टफोन्स पेश किए जाने की उम्मीद है। वीवो इस सीरीज में Vivo X60, X60 Pro और X60 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीन में इन तीनों हैंडसेट्स को पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Horoscope 13 March 2021:ये चार राशि वाले हो जाएं सावधान, दिन आपके लिए रहेगा भारी

स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Vivo X60 Pro+ में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं और यह एक्स60 सीरीज का सबसे टॉप-ऐंड फोन है। वीवो एक्स60 प्रो में Zeiss ऑप्टिक के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं एक्स60 प्रो में एक्सीनॉस 1080 प्रोसेसर मौजूद है। फोन के ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में Vivo के स्मार्टफोन्स के टीज़र फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन पर जारी किए गए हैं। इससे पता चलता है कि ये फोन्स इन दोनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। एक्स60 प्रो+ के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को चीन में 4,998 युआन (करीब 56,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,998 चीनी युआन (करीब 67,740 रुपये) है। डिवाइस डीप सी ब्लू और क्लासिक औरेंज कलर में मिलता है।

वहीं स्टैंडर्ड Vivo एक्स60 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,498 चीनी युआन (करीब 39,400 रुपये) है। इस फोन का 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 3,798 चीनी युआन (करीब 42,800 रुपये) और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 3,998 चीनी युआन (करीब 45,100 रुपये) में आता है। Vivo एक्स60 प्रो के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,498 चीनी युआन (करीब 50,900 रुपये) है।

इसे भी पढ़ें : मोटापे की वजह से प्रेमी ने छोड़ा…वजन घटाई तो लड़कों की लग गई लाइन

Vivo X60 Series स्पेसिफिकेशन्स

Vivo एक्स60 प्रो+ कंपनी की एक्स60 सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इस फोन में रियर पर Zeiss कोटिंग के साथ 50MP Samsung GN1 सेंसर है जो अपर्चर एफ/1.57 के साथ आता है। हैंडसेट में इसके अलावा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX598 अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 32 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और 8 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस भी दिए गए हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.45 के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।स्मार्टफोन में 6.56 इंच फुल एचडी+ E3 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन HDR10+ सपॉर्ट करता है। वीवो के इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में 4200mAh बैटरी है जो 55वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करता है। फोन ऐंड्रॉयड 11 के साथ आता है जिसके ऊपर OriginOS 1.0 स्किन दी गई है। Vivo एक्स60 और वीवो एक्स60 प्रो को भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने का खुलासा भी हुआ है।

इसे भी पढ़ें :ऑटो लूट मामले का हुआ खुलासा, तीन आरोपी धराए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...