कोहराम लाइव डेस्क : बेंगलुरू में भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरय्या (Sir M. Visvesvaraya) के नाम जो रेलवे स्टेशन बन रहा है, उसकी सुविधाएं किसी इंटरनेशल एयरपोर्ट की सुविधाओं से कम नहीं हैं। वाकई यह बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है। रेलवे का कहना है कि यह किसी भी एयरपोर्ट पर मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस टर्मिनल की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं।

इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : लोहरदगा के विक्की ने 7 दिनों तक लड़ा जिंदगी से जंग, 12 वें दिन मिला शव
डेली 50 ट्रेनों को किया जाएगा ऑपरेट
इस स्टेशन से रोजाना 50 ट्रेनों को ऑपरेट किया जाएगा। यह देश का पहला रेलवे टर्मिनल होगा, जो सेंट्रलाइज्ड AC की सुविधा से लैस है। इसके निर्माणपर 314 करोड़ रुपये की लागत आई है। 4200 वर्ग मीटर में फैले इस स्टेशन पर रोजाना 50,000 लोगों की आवाजाही होगी। इस टर्मिनल पर एक फुटओवर ब्रिज और दो सबवे भी हैं।इस स्टेशन पर 7 प्लेटफॉर्म हैं। इसके अलावा एस्केलेटर्स और लिफ्ट्स भी हैं, जो इन प्लेटफॉर्म से कनेक्ट होंगी।

इसे भी पढ़ें :IBPS PO मुख्य परीक्षा का Result जारी, जानें कैसे देख सकते हैं परिणाम








