रांची में ‘विराट’ धमाका, भारत की धुआंधार जीत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार की शाम भारतीय टीम ने ऐसा रोमांच रचा, जिसे देखकर हजारों दर्शकों की सांसें थम गईं और फिर विराट के एक-एक चौके पर पूरा मैदान गूंज उठा। विराट कोहली के शतक और रोहित–राहुल की दमदार पारियों के बूते भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को जमकर धुन दिया। विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ें। रोहित शर्मा एवं केएल राहुल ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी जोरदार संघर्ष किया, मैथ्यू ब्रीत्जके 72 रन, मार्को यानसेन 70 रन एवं कॉर्बिन बॉश 67 रन बनाये। लेकिन 49.2 ओवर में पूरी टीम 332 पर ऑल आउट हो गई। भारत ने धड़कनें बढ़ाने वाले मुकाबले में जीत पर मुहर लगा दी। गेंदबाजी में कुलदीप–हर्षित ने अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। हर्षित राणा 3 विकेट, अर्शदीप 2 विकेट एवं प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिले। कुलदीप की गुगली और फ्लिपर ने रांची की मिट्टी में ऐसा चक्कर घुमाया कि अफ्रीकी खिलाड़ी विकेट पर टिक ही नहीं पाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...