spot_img

सारंडा में पहाड़ी नदी के तेज बहाव में बहे ग्रामीण, दो के श’व मिले…

Date:

spot_img
spot_img
Chaibasa : सरांडा के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी नदी अचानक उफान पर आ गई। तेज जलधारा की चपेट में आये कई ग्रामीण देखते ही देखते नदी में बह गये। हादसे की खबर फैलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग अंधेरे के बावजूद अपनों की तलाश में नदी किनारे उतर पड़े। जंगलों में रविवार की शाम सब कुछ सामान्य था। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को गांव के लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे और इसी दौरान उन्हें कुइली नदी पार करनी थी। तभी पहाड़ी इलाके से अचानक पानी का तेज बहाव नीचे की ओर आया। कुछ ही पलों में नदी का जलस्तर बढ़ गया। शांत दिख रही धारा उग्र हो गई और ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद रोया सिद्धू की मां का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। कुछ समय बाद रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया। हादसे में बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू भी तेज बहाव में बह गईं। देर तक खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर नदी के आसपास संभावित जगहों पर तलाश शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है।

अंधेरी रात, तेज बारिश और उफनती नदी

रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती तेज बहाव नहीं था। रात गहराने के साथ दृश्यता बेहद कम हो गई। ऊपर से बारिश जारी थी और कुइली नदी का बहाव लगातार तेज था। ऐसे हालात में नदी में उतरकर किसी को तलाश करना जान जोखिम में डालने जैसा था। फिर भी पुलिस और ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। मोबाइल की रोशनी, टॉर्च और उम्मीद के सहारे नदी किनारे तलाश देर रात तक चलती रही।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में सीजनल फ्लू को लेकर अलर्ट, अलग आइसोलेशन वार्ड बनेंगे…

Ranchi : मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी और बुखार को...

दिल्ली की स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैं’गरे’प…

Delhi : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सार्वजनिक...

कल से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, कहीं महंगा न हो जाये दूध…

Kohramlive : कैलेंडर का एक पन्ना पलटते ही कई नियम...

मलबे में अपनों को ढूंढते रहे लोग, जंगल में खोदी गईं कब्रें…

Kohramlive : नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन...

Zomato का बड़ा फैसला, ये रेस्टोरेंट होंगे प्लेटफॉर्म से बाहर…

Kohramlive : प्लेट में परोसा गया खाना स्वादिष्ट दिखे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: