spot_img

दिल्ली की स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैं’गरे’प…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामले में बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। जिस बस में वारदात होने का आरोप है, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

नोएडा जाने के लिये घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक, छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया है कि वह 3 अगस्त को घर से बिना बताये निकली थी। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज छात्रा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाना चाहती थी। इसी दौरान उसने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस पकड़ी। आरोप है कि सफर के दौरान चालक और कंडक्टर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बताई जा रही बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले से जुड़े साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात बीते 4 अगस्त को हुई। चलती बस में नाबालिग के साथ यौन हिंसा के इस मामले ने दिल्ली के 16 दिसंबर 2012 के निर्भया कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। उस दिन वसंत विहार इलाके में चलती बस में एक युवती के साथ सामूहिक यौन हिंसा की गई थी। बाद में गंभीर हालत में उसे सड़क पर फेंक दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक विरोध और बहस हुई थी। मामले में छह आरोपी थे। राम सिंह की जेल में मौत हो गई थी, जबकि नाबालिग आरोपी को कानून के तहत सुधार गृह भेजा गया था। चार दोषियों, मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को 20 मार्च 2020 को फांसी दी गई।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में सीजनल फ्लू को लेकर अलर्ट, अलग आइसोलेशन वार्ड बनेंगे…

Ranchi : मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी और बुखार को...

सारंडा में पहाड़ी नदी के तेज बहाव में बहे ग्रामीण, दो के श’व मिले…

Chaibasa : सरांडा के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी...

कल से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, कहीं महंगा न हो जाये दूध…

Kohramlive : कैलेंडर का एक पन्ना पलटते ही कई नियम...

मलबे में अपनों को ढूंढते रहे लोग, जंगल में खोदी गईं कब्रें…

Kohramlive : नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन...

Zomato का बड़ा फैसला, ये रेस्टोरेंट होंगे प्लेटफॉर्म से बाहर…

Kohramlive : प्लेट में परोसा गया खाना स्वादिष्ट दिखे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: