Pakur : 66 साल की सावित्री देवी की सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे के बाद आसपास से जुटी भीड़ गुस्सा गई। गोलबंद हुये लोगों ने पाकुड़-राजग्राम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतिका सावित्री के घरवाले ने बताया कि सावित्री देवी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित गांव वाले मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। वहीं रोड में ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़े थे।
इधर, सड़क जाम रहने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार आशीष कुमार ने ग्रामीणों को खूब समझाया-बुझाया और अपनी जेब से तत्काल 10 हजार रुपये मृतिका के परिवार वाले को दिया। वहीं सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने के भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। मृतिका सावित्री देवी पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नवीनगर घोषपाड़ा की रहनेवाली थी।
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, गरीबों को मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : फ्री राशन लेने वालों को सरकार देगी 25 लाख का फायदा






