ग्रामीणों ने पुलिस और CISF जवानों पर किया हमला, ऐसे भागकर बचाई जान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : निरसा के ईस्टर्न कोलडफिल्ड लिमिटेड OCP में कोयला चोरी की सूचना मिलने पर निरसा पुलिस, ECL सिक्योरिटी और CISF जवान मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। जवान भागकर गाड़ी में छिपने की कोशिश की तो गाड़ियों पर भी पत्थर फेंकने लगे।

घटना में CISF के चार जवान जख्मी हो गए जबकि, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वैसे तो OCP में कोयला चोरी की घटना आए दिन सुनाई पड़ती है। आज सुबह भी जब ECL सिक्योरिटी को सूचना मिली तो वो निरसा पुलिस और CISF जवानों के साथ मौके पर पहुंची। करीब 500 की संख्या में मौजूद महिला-पुरुष ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। जवानों ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिक जवानों को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीण कोयला लेकर भाग चुके थे।

इसे भी पढ़ें : अब YouTube के एंड्रॉयड यूजर्स 4K में कर सकेंगे वीडियो स्‍ट्रीम, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : जिसके लिए सबकुछ छोड़ आई, वही बन गया दुनिया छोड़ने की वजह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...